समय और कार्य प्रश्न 7
प्रश्न-
18 पुरुष एक परियोजना को 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं और 16 महिलाएं उसी परियोजना को 36 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 15 पुरुष काम करना शुरू करते हैं और 9 दिनों बाद उनकी जगह 18 महिलाएं ले लेती हैं। 18 महिलाएं शेष काम कितने दिनों में पूरा करेंगी?
(1) 20
(2) 30
(3) 26
(4) 28
(5) 24
(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 10.10.2015)
Show Answer
सही उत्तर: 7-(5)
हल: (5) 15 पुरुषों द्वारा 9 दिनों में किया गया कार्य $=W_{2}$ (मान लीजिए)
$\therefore \frac{M_{1} D_{1}}{W_{1}}=\frac{M_{2} D_{2}}{W_{2}}$
$\Rightarrow \frac{18 \times 30}{1}=\frac{15 \times 9}{W_{2}}$
$\Rightarrow 18 \times 30 \times W_{2}=15 \times 9$
$\Rightarrow W_{2}=\frac{15 \times 9}{18 \times 30}=\frac{1}{4}$
शेष कार्य $=1-\frac{1}{4}=\frac{3}{4}$
पुनः, 16 महिलाएं परियोजना को 36 दिनों में पूरा करती हैं।
$\therefore \frac{M_{1} D_{1}}{W_{1}}=\frac{M_{2} D_{2}}{W_{2}}$
$\Rightarrow \frac{16 \times 36}{1}=\frac{18 \times D_{2}}{\frac{3}{4}}$
$\Rightarrow 18 \times D_{2}=\frac{3}{4} \times 16 \times 36$ $=27 \times 16$
$\Rightarrow D_{2}=\frac{27 \times 16}{18}=24$ दिन