समय और कार्य प्रश्न 40
प्रश्न-
A अकेला एक कार्य को 10 दिनों में कर सकता है, जबकि B अकेला इसे 15 दिनों में कर सकता है। वे 5 दिनों तक एक साथ काम करते हैं और शेष कार्य C 2 दिनों में करता है। यदि उन्हें पूरे कार्य के लिए ₹450 मिलते हैं, तो उन्हें धन कैसे बाँटना चाहिए?
(1) ₹225, ₹150, ₹75
(2) ₹250, ₹100, ₹100
(3) ₹200, ₹150, ₹100
(4) ₹175, ₹175, ₹100
(5) इनमें से कोई नहीं
(IBPS RRBs Officer CWE Prelim Exam, 13.09.2020)
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1)
(A+B) का 5 दिन का कार्य =5\left(\frac{1}{10}+\frac{1}{15}\right) =5\left(\frac{3+2}{30}\right)=\frac{5}{6}
शेष कार्य =1-\frac{5}{6}=\frac{1}{6}
यह कार्य भाग C द्वारा किया गया।
∴ C का हिस्सा = ₹\left(\frac{1}{6} \times 450\right) = ₹75
A द्वारा किया गया कार्य =\frac{5}{10}=\frac{1}{2}
∴ A का हिस्सा =\frac{1}{2} \times 450 = ₹225
∴ B का हिस्सा = ₹(450-225-75) = ₹150