समय और कार्य प्रश्न 31
प्रश्न-
A एक काम को 24 दिनों में समाप्त कर सकता है। B, A से 20% अधिक कार्यक्षम है। C, B से 25% अधिक कार्यक्षम है। B और C मिलकर उसी काम को कितने दिनों में समाप्त कर सकते हैं?
(1) 8 8/9
(2) 9 1/3
(3) 8 5/8
(4) 10 2/9
(5) 9 1/6
(IBPS Specialist Officer CWE (Prelim Exam) 31.01.2019)
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1)
A द्वारा लिया गया समय = 24 दिन
B, A से 20% अधिक कार्यक्षम है।
∴ B द्वारा लिया गया समय = (24 × 100)/120 = 20 दिन
C, B से 25% अधिक कार्यक्षम है।
∴ C द्वारा लिया गया समय = (20 × 100)/125 = 16 दिन
∴ (B + C) का 1 दिन का कार्य = 1/20 + 1/16 = (4 + 5)/80 = 9/80
∴ अभीष्ट समय = 80/9 = 8 8/9 दिन