समय और कार्य प्रश्न 11

प्रश्न-

एक परियोजना को पूरा करने के लिए 12 महिलाओं को 16 दिन लगते हैं। 12 महिलाओं ने काम शुरू किया और परियोजना शुरू होने के कुछ दिनों बाद 4 महिलाएं चली गईं। यदि शेष परियोजना 18 दिनों में पूरी हुई, तो पूरी परियोजना कितने दिनों में समाप्त हुई?

(1) $24 \frac{1}{2}$

(2) 26

(3) 22

(4) $21 \frac{1}{2}$

(5) 20

(IBPS RRBs Officer Scale-I & II CWE 13.09.2015)

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3)

8 महिलाओं द्वारा 18 दिनों में किया गया कार्य $=W_{2}$ (मान लीजिए)

$\therefore \frac{M_{1} D_{1}}{W_{1}}=\frac{M_{2} D_{2}}{W_{2}}$

$\Rightarrow \frac{12 \times 16}{1}=\frac{8 \times 18}{W_{2}}$

$\Rightarrow W_{2}=\frac{8 \times 18}{12 \times 16}=\frac{3}{4}$

$\therefore$ शेष कार्य $=1-\frac{3}{4}=\frac{1}{4}$

यह कार्य भाग 12 महिलाओं ने किया।

$\therefore$ उनके द्वारा लिया गया समय $=4$ दिन

$\therefore$ अभीष्ट समय $=18+4$ $=22$ दिन