समय और कार्य प्रश्न 1
प्रश्न-
$B$, $A$ से 1.5 गुना अधिक कार्यक्षम है। यदि A किसी दिए गए कार्य का $\frac{6}{7}$ भाग 12 दिनों में पूरा कर सकता है, तो यदि $B$ इस कार्य पर केवल 6 दिनों तक स्वतंत्र रूप से कार्य करता है, तो उसी कार्य का कितना भाग अधूरा रह जाएगा?
(1) $\frac{2}{5}$
(2) $\frac{3}{5}$
(3) $\frac{4}{10}$
(4) $\frac{5}{14}$
(5) $\frac{3}{7}$
(IBPS RRBs Officer CWE (Pre.) 14.11.2016 (Shift-III))
Show Answer
सही उत्तर: (4)
हल: (4)
$\therefore$ A, $\frac{6}{7}$ कार्य 12 दिनों में पूरा करता है।
$\therefore$ A द्वारा पूरे कार्य को करने में लिया गया समय $=\frac{12 \times 7}{6}=14$ दिन
$\therefore$ B द्वारा लिया गया समय $=\frac{14}{1.5}$ दिन
$\therefore \quad$ B का 1 दिन का कार्य $=\frac{1.5}{14}$
$\therefore$ B का 6 दिन का कार्य $=\frac{6 \times 1.5}{14}=\frac{9}{14}$
$\therefore$ शेष कार्य $=1-\frac{9}{14}=\frac{5}{14}$