अनुपात और समानुपात प्रश्न 43

प्रश्न-

पाँच वर्ष पहले, A और B की आयु का अनुपात 3 : 2 था। C, A से 7 वर्ष छोटा है। C की वर्तमान आयु, D की वर्तमान आयु की 2 गुनी है। यदि D की आयु 6 वर्ष बाद 35 वर्ष हो जाए, तो B की वर्तमान आयु क्या है?

(1) 40 वर्ष

(2) 42 वर्ष

(3) 45 वर्ष

(4) 38 वर्ष

(5) इनमें से कोई नहीं

(IBPS RRBs Officer CWE Prelim Exam, 13.09.2020)

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3)

D की वर्तमान आयु $=35-6=29$ वर्ष

$\therefore$ C की वर्तमान आयु $=2 \times 29$ $=58$ वर्ष

$\therefore$ A की वर्तमान आयु $=58+7$ $=65$ वर्ष

5 वर्ष पहले,

A की आयु $=3 x$ वर्ष

B की आयु $=2 x$ वर्ष

$\therefore 3 x+5=65$

$\Rightarrow 3 x=65-5=60$

$\therefore x=\frac{60}{3}=20$

$\therefore$ B की वर्तमान आयु $=(2 x+5)$ वर्ष $=(2 \times 20+5)$ वर्ष $=45$ वर्ष