अनुपात और समानुपात प्रश्न 42
प्रश्न-
एक बर्तन में 70 लीटर दूध है, उसमें से 12 लीटर दूध निकालकर उसकी जगह पानी डाला जाता है, फिर उसके बाद 5 लीटर मिश्रण निकालकर उसकी जगह पानी डाला जाता है। नए मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात क्या है?
(1) 377: 113
(2) 351: 69
(3) 279: 141
(4) 293: 197
(5) इनमें से कोई नहीं
(IBPS RRBs Officer CWE Prelim Exam, 13.09.2020)
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1)
12 लीटर दूध की प्रतिस्थापना के बाद,
70 लीटर मिश्रण में,
दूध की मात्रा $=58$ लीटर
पानी की मात्रा $=12$ लीटर
दूध : पानी $=58: 12=29: 6$
5 लीटर मिश्रण में,
दूध की मात्रा $=\frac{5 \times 29}{35}=\frac{29}{7}$ लीटर
पानी की मात्रा $=\frac{5 \times 6}{35}=\frac{6}{7}$ लीटर
5 लीटर पानी और डालने पर, परिणामी मिश्रण में,
दूध : पानी $=\left(58-\frac{29}{7}\right):\left(12-\frac{6}{7}+5\right)$
$=\left(\frac{406-29}{7}\right):\left(17-\frac{6}{7}\right)$
$=\frac{377}{7}: \frac{119-6}{7}$
$=377: 113$