अनुपात और समानुपात प्रश्न 38
प्रश्न-
7 वर्ष पहले A की आयु उसकी वर्तमान आयु के आधे से 10 वर्ष अधिक थी। B की आयु 4 वर्ष पहले और उस समय A की आयु के बीच अनुपात क्रमशः $2:5$ था। यदि C की आयु 12 वर्ष बाद B की आयु 2 वर्ष पहले की तिगुनी होगी, तो C की वर्तमान आयु क्या है? (वर्षों में)
(1) 38
(2) 30
(3) 42
(4) 37
(5) 35
(Canara Bank PO परीक्षा 04.03.2018)
Show Answer
सही उत्तर: (2)
हल: (2)
A की वर्तमान आयु $=x$ वर्ष
प्रश्नानुसार,
$x-7=\frac{x}{2}+10$
$\Rightarrow x-\frac{x}{2}=10+7$
$\Rightarrow \frac{x}{2}=17$
$\Rightarrow x=34$ वर्ष
पुनः,
B की वर्तमान आयु $=y$ वर्ष
$\therefore \frac{y-4}{30}=\frac{2}{5}$
$\Rightarrow y=\frac{2}{5} \times 30+4$
$\Rightarrow y=16$ वर्ष
$\therefore C+12=3 \times(16-2)=42$
$\Rightarrow C=42-12=30$ वर्ष