अनुपात और समानुपात प्रश्न 34
प्रश्न-
एक विद्यालय में कुल 240 विद्यार्थी (लड़के + लड़कियाँ) हैं जिन्होंने क्रिकेट या फुटबॉल में से किसी एक को चुना। 100 विद्यार्थियों (लड़के + लड़कियाँ) ने क्रिकेट चुना। फुटबॉल चुनने वाले लड़कों की संख्या लड़कियों की तुलना में 106 अधिक थी। यदि कुल लड़कों और लड़कियों के बीच अनुपात $2:1$ था, तो कितनी लड़कियों ने क्रिकेट चुना?
(1) 32
(2) 36
(3) 64
(4) 63
(5) 67
(IBPS Bank PO/MT CWE-VII (Prelim Exam) 14.10.2017)
Show Answer
सही उत्तर: (4)
हल: (4)
240 विद्यार्थियों में से,
लड़कों की संख्या $=\frac{2}{3} \times 240$ $=160$
लड़कियों की संख्या $=80$
विद्यार्थियों ने फुटबॉल चुना $=240-100=140$
$\therefore$ लड़कियों ने फुटबॉल चुना $=\frac{140-106}{2}$ $=\frac{34}{2}=17$
$\therefore$ लड़कों ने फुटबॉल चुना $=106+17=123$
$\therefore$ लड़कों ने क्रिकेट चुना $=160-123=37$
$\therefore$ लड़कियों ने क्रिकेट चुना $=100-37=63$