अनुपात और समानुपात प्रश्न 33
प्रश्न-
एक जार में सेब, अंगूर और अमरूद के रस की मात्रा क्रमशः अनुपात $4: 12: 15$ में है। दो लीटर सेब का रस मिलाया गया और नया अनुपात $3: 8: 10$ हो गया। यदि 42 लीटर मिश्रण निकाल लिया जाए, तो जार में बचा हुआ मिश्रण कितना होगा? (लीटर में)
(1) 63
(2) 82
(3) 64
(4) 65
(5) 85
(IBPS Bank PO/MT CWE-VII (Prelim Exam) 14.10.2017)
Show Answer
सही उत्तर: (2)
हल: (2)
सेब के रस की मात्रा $=4 x$ लीटर
अंगूर के रस की मात्रा $=12 x$ लीटर
2 लीटर सेब का रस मिलाने पर,
$\frac{4 x+2}{12 x}=\frac{3}{8}$
$\Rightarrow 36 x=32 x+16$ $
$\Rightarrow 36 x-32 x=16$
$\Rightarrow 4 x=16 $
$\Rightarrow x=\frac{16}{4}=4$
$\therefore$ प्रारंभ में बर्तन में रस की कुल मात्रा $=4 x+12 x+15 x$ $=31 x$ लीटर $=31 \times 4=124$ लीटर
42 लीटर मिश्रण निकालने पर,
बर्तन में बचा हुआ रसों का मिश्रण $=124-42$ $=82$ लीटर