अनुपात और समानुपात प्रश्न 29
प्रश्न-
अपने मासिक वेतन से, धीरेन ने 30\% म्यूचुअल फंड में निवेश किया। अपने शेष वेतन से, उसने 20\% घर के किराए पर खर्च किया और घर के किराए, किराने व दवाइयों पर खर्च का अनुपात क्रमशः 7 : 12 : 8 था। यदि धीरेन के पास Rs. 4400 बचे, तो उसका मासिक वेतन कितना था? (Rs. में)
(1) 27500
(2) 25500
(3) 28000
(4) 26000
(5) 28500
(IBPS RRBs Officers CWE (Prelim Exam) 10.09.2017)
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1)
माना धीरेन का मासिक वेतन Rs. 100 है।
म्यूचुअल फंड में निवेश = Rs. 30
घर के किराए पर खर्च = 70 × 20 / 100 = Rs. 14
∴ किराने पर खर्च = Rs. 24
दवाइयों पर खर्च = Rs. 16
बचत = 100 − (30 + 14 + 24 + 16) = Rs. (100 − 84) = Rs. 16
जब बचत Rs. 16 है, तो मासिक वेतन = Rs. 100
जब बचत Rs. 4400 है,
मासिक वेतन = Rs. (100 / 16 × 4400) = Rs. 27500