अनुपात और समानुपात प्रश्न 14

प्रश्न-

$B$, $A$ से 8 वर्ष बड़ा है और $C$ से 8 वर्ष छोटा है। 12 वर्ष बाद, $A$ और $C$ की आयु का अनुपात क्रमशः $5:9$ होगा। A, B और $C$ की वर्तमान आयु का योग क्या है?

(1) 58 वर्ष

(2) 46 वर्ष

(3) 48 वर्ष

(4) 60 वर्ष

(5) इनमें से कोई नहीं

(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 10.10.2015 Ist Sitting)

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3)

माना A की वर्तमान आयु $x$ वर्ष है।

$\therefore$ B की वर्तमान आयु $=(x+8)$ वर्ष

C की वर्तमान आयु $=(x+16)$ वर्ष

12 वर्ष बाद,

$\frac{\text{A की आयु}}{\text{C की आयु}}=\frac{5}{9}$

$\Rightarrow \frac{x+12}{x+16+12}=\frac{5}{9}$

$\Rightarrow 9x+108=5x+140$

$\Rightarrow 9x-5x=140-108$

$\Rightarrow 4x=32$

$\Rightarrow x=\frac{32}{4}=8$

$\therefore$ A, B और C की वर्तमान आयु का योग $=x+x+8+x+16$

$=3x+24=3 \times 8+24$ $=48$ वर्ष