विविध प्रश्न 96
प्रत्येक प्रश्न में, मात्रा I और मात्रा II के रूप में दो भिन्न कथन दिए गए हैं। आपको प्रत्येक कथन को अलग-अलग विचार करना है और दिए गए कोडों के अनुसार उत्तर चिह्नित करना है।
(1) मात्रा I > मात्रा II
(2) मात्रा I < मात्रा II
(3) मात्रा I ≥ मात्रा II
(4) मात्रा I ≤ मात्रा II
(5) मात्रा I = मात्रा II या संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता (IBPS RRBs Officer CWE Prelim Exam, 13.09.2020)
- मात्रा I : एक त्रिभुज का परिमाप जिसकी भुजाएँ 17 cm, 13 cm और 23 cm हैं।
मात्रा II : एक वर्ग का परिमाप जिसका विकर्ण 19√2 cm है।
Show Answer
सही उत्तर: 96. (2)
हल: 96. (2) मात्रा I :
त्रिभुज का परिमाप
= (17+13+23) cm
= 53 cm
मात्रा II :
वर्ग की भुजा = विकर्ण / √2 = 19√2 / √2 = 19 cm
∴ वर्ग का परिमाप
= 4 × 19 = 76 cm
स्पष्ट है,
मात्रा I < मात्रा II