विविध प्रश्न 80
- मंदिर के बाहर 52 भिखारी हैं। उनमें 312 सेब इस प्रकार बाँटे गए कि प्रत्येक पुरुष को 9 सेब और प्रत्येक महिला को 5 सेब मिलते हैं। मंदिर के बाहर पुरुषों और महिलाओं की संख्या क्रमशः ज्ञात कीजिए।
(1) 13,39
(2) 39,13
(3) 14,38
(4) 26,26
(5) विकल्पों में दिए गए अतिरिक्त अन्य
IBPS Bank PO/MT CWE (Prelim Exam) 12.10.2019
Show Answer
सही उत्तर: 80. (1)
हल: 80. (1) पुरुष भिखारी $=x$ (मान लीजिए)
$\therefore$ महिलाएँ $=52-x$
प्रश्नानुसार,
$9 x+(52-x) 5=312$
$\Rightarrow 9 x+260-5 x=312$
$\Rightarrow 4 x=312-260=52$
$\Rightarrow x=\frac{52}{4}=13$
$\therefore$ महिलाएँ $=52-13=39$