विविध प्रश्न 63
दिए गए प्रश्नों में दो मात्राएँ दी गई हैं। एक को मात्रा-I और दूसरे को मात्रा-II कहा गया है। आपको इन दोनों मात्राओं के बीच संबंध निर्धारित करना है और नीचे दिए गए उपयुक्त विकल्प चुनने हैं :
(1) मात्रा-I $>$ मात्रा-II
(2) मात्रा-I $<$ मात्रा-II
(3) मात्रा-I $\leq$ मात्रा-II
(4) मात्रा-I $\geq$ मात्रा-II
(5) मात्रा-I = मात्रा-II (या) संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता
(कैनरा बैंक पीओ परीक्षा, 23.12.2018)
- गाँव A में, कुल जनसंख्या का 20 \% किसी समय औपचारिक विद्यालय गया था। शेष में से 75 \% कभी भी किसी विद्यालय नहीं गए और शेष 80 को घर पर शिक्षा दी गई।
मात्राएँ :
I. गाँव A की कुल जनसंख्या
II. गाँव B की कुल जनसंख्या, जहाँ 60 \% पुरुष हैं और शेष 160 महिलाएँ हैं।
Show Answer
सही उत्तर: 63. (5)
हल: 63. (5) मात्रा I: मान लीजिए, गाँव A की कुल जनसंख्या $=x$
जो लोग औपचारिक विद्यालय गए $=\frac{x}{5}$
जो लोग कभी विद्यालय नहीं गए $=\frac{4 x}{5} \times \frac{75}{100}=\frac{3 x}{5}$
शेष जनसंख्या
$=\frac{4 x}{5}-\frac{3 x}{5}=\frac{x}{5}$
$\therefore \frac{x}{5}=80 \Rightarrow x=400$ मात्रा I
मात्रा II :
गाँव B की जनसंख्या $=y$
$\therefore \frac{40 y}{100}=160$
$\Rightarrow y=\frac{160 \times 100}{40}=400$
स्पष्ट है, मात्रा I = मात्रा II