विविध प्रश्न 47
- 4 व्यक्तियों की एक समिति को 5 पुरुषों और 6 महिलाओं में से चुना जाना है।
मात्रा I : उन तरीकों की संख्या जिनसे चयन किया जा सकता है ताकि कम-से-कम 1 महिला शामिल हो।
मात्रा II : उन तरीकों की संख्या जिनसे चयन किया जा सकता है ताकि कम-से-कम 1 पुरुष शामिल हो।
(1) मात्रा I $>$ मात्रा II
(2) मात्रा I $<$ मात्रा II
(3) मात्रा I $\leq$ मात्रा II
(4) मात्रा I $\geq$ मात्रा II
(5) मात्रा I = मात्रा II या कोई सम्बन्ध नहीं।
(IBPS Bank PO/MT CWE (Main Exam) 26.11.2017)
Show Answer
सही उत्तर: 47. (1)
हल: 47. I. आवश्यक तरीकों की संख्या $=$ (कुल 11 में से 4 व्यक्तियों के चयन के सभी सम्भव तरीके) -(ऐसे तरीके जिनमें कोई महिला न हो यानी 5 पुरुषों में से 4 का चयन)
$=11 _{\mathrm{C} _{4}}-5 _{\mathrm{C} _{4}}=330-5=325$
II. आवश्यक तरीकों की संख्या $=$ (कुल 11 में से 4 व्यक्तियों के चयन के सभी सम्भव तरीके) - (ऐसे तरीके जिनमें कोई पुरुष न हो यानी 6 महिलाओं में से 4 का चयन)
$11_{C_{4}}-6_{C_{4}}=330-15=315$
स्पष्ट है, मात्रा I $>$ मात्रा II है।