विविध प्रश्न 33
- राम और अली अपनी मोटरसाइकिलों से बिंदु P से Q की ओर यात्रा कर रहे थे। राम, जिसकी चाल 60 किमी/घंटा है, सुबह 6 बजे बिंदु P से निकलता है। अली, जिसकी चाल 90 किमी/घंटा है, उसी दिन सुबह 10 बजे बिंदु P से निकलता है। बिंदु P से कितनी दूरी पर राम और अली मिलेंगे?
(1) 400 किमी
(2) 720 किमी
(3) 420 किमी
(4) 640 किमी
(5) 480 किमी
(IBPS SO (Agriculture) Exam, 29.01.2017)
Show Answer
सही उत्तर: 33. (2)
हल: 33. (2) 4 घंटे में राम द्वारा तय की गई दूरी = चाल × समय
= 60 × 4 = 240 किमी
सापेक्ष चाल = (90-60) किमी/घंटा = 30 किमी/घंटा
मिलने में लगा समय
= (240/30) घंटे
= 10 am के बाद 8 घंटे
∴ अभीष्ट दूरी
= 90 × 8 = 720 किमी