विविध प्रश्न 3

  1. वरुण को पूजा के मासिक वेतन का 12 प्रतिशत मासिक वेतन वृद्धि मिली। पूजा का मासिक वेतन ₹ 7800 है। वरुण का वेतन वृद्धि से पहले का मासिक वेतन ₹ 6400 था। वृद्धि के बाद वह चार महीनों में कितनी राशि कमाएगा?

(1) ₹ 29344

(2) ₹ 29434

(3) ₹ 28434

(4) ₹ 28344

(5) इनमें से कोई नहीं

(IDBI Bank Officer Exam.16.09.2012)

Show Answer

सही उत्तर: 3. (1)

हल: 3. (1) वरुण के वेतन में मासिक वृद्धि

$=\frac{7800 \times 12}{100}=₹ 936$

$\therefore$ वरुण का नया मासिक वेतन

$=6400+936=₹ 7336$

$\therefore$ अभीष्ट आय $=4 \times 7336$

$=₹ 29344$