विविध प्रश्न 13

  1. एक नाव को किसी निश्चित दूरी को ऊपर की धारा (अपस्ट्रीम) जाने में लगा समय, उसी दूरी को नीचे की धारा (डाउनस्ट्रीम) जाने में लगे समय का दोगुना है। यदि नाव 1 घंटा 40 मिनट में 20 km डाउनस्ट्रीम तय करती है, तो उसकी अपस्ट्रीम चाल ज्ञात कीजिए।

(1) 6 kmph

(2) 7 kmph

(3) 6.5 kmph

(4) 7.2 kmph

(5) इनमें से कोई नहीं

(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 10.10.2015 Ist Sitting)

Show Answer

सही उत्तर: 13. (1)

हल: 13. (1) शांत जल में नाव की चाल = x kmph.

धारा की चाल = y kmph

डाउनस्ट्रीम दर = (x+y) kmph

अपस्ट्रीम दर = (x-y) kmph.

प्रश्नानुसार,

x+y = 20 / (1 40/60) kmph

⇒ x+y = 20 / (5/3) = (20 × 3)/5

= 12 kmph

∴ (2 × 20)/(x+y) = 20/(x-y)

⇒ 2x − 2y = x + y

⇒ x = 3y

समीकरण (i) से,

3y + y = 12

⇒ 4y = 12 ⇒ y = 12/4 = 3 kmph

∴ x = 3 × 3 = 9 kmph

∴ अपस्ट्रीम दर

= (x − y) kmph

= 9 − 3 = 6 kmph