विविध प्रश्न 100

  1. एक नाव धारा के अनुकूल चलते हुए किसी निश्चित दूरी को तय करने में 5 घंटे लेती है, जबकि धारा के प्रतिकूल चलते हुए उसी दूरी का 3

$\frac{3}{7}$ भाग तय करने में 3 घंटे लेती है, तो शांत जल में नाव की चाल और धारा की चाल का अनुपात क्या है?

(1) $6: 1$

(2) $1: 6$

(3) $1: 5$

(4) $5: 1$

(5) इनमें से कोई नहीं

(IBPS RRBs Officer CWE Prelim Exam, 13.09.2020)

Show Answer

सही उत्तर: 100. (1)

हल: 100. (1) मान लीजिए, दूरी $=d $ $\mathrm{km}$।

$\therefore$ धारा के अनुकूल चाल $=x$

$=\frac{d}{5}$ $ \mathrm{kmph}$

धारा के प्रतिकूल चाल $=y=\frac{3 d}{7 \times 3}$

$=\frac{d}{7} $ $\mathrm{kmph}$

$\therefore$ शांत जल में नाव की चाल

$=\frac{1}{2}(x+y)$ $ \mathrm{kmph}$

$=\frac{1}{2}\left(\frac{d}{5}+\frac{d}{7}\right)$ $ \mathrm{kmph}$

$=\frac{1}{2}\left(\frac{7 d+5 d}{35}\right) $ $\mathrm{kmph}$

$=\frac{6 d}{35}$ $ \mathrm{kmph}$

धारा की चाल $=\frac{1}{2}(x-y)$

$=\frac{1}{2}\left(\frac{d}{5}-\frac{d}{7}\right)$ $ \mathrm{kmph}$

$=\frac{1}{2}\left(\frac{7 d-5 d}{35}\right)$ $ \mathrm{kmph}$

$=\frac{d}{35} $ $\mathrm{kmph}$

$\therefore$ अभीष्ट अनुपात

$=\frac{6 d}{35}: \frac{d}{35}=6: 1$