विविध प्रश्न 10

  1. एक निश्चित राशि को A, B और C के बीच इस प्रकार बाँटा जाता है कि A को कुल राशि के (\frac{1}{2}) से 40 रुपये अधिक मिलते हैं। B को कुल राशि के (\frac{3}{8}) से 120 रुपये कम मिलते हैं और C को 200 रुपये मिलते हैं। कुल राशि कितनी है?

(1) 1100 रुपये

(2) 850 रुपये

(3) 960 रुपये

(4) 1200 रुपये

(5) 1000 रुपये

(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 03.10.2015)

Show Answer

सही उत्तर: 10. (3)

हल: 10. (3) माना प्रारंभिक राशि x रुपये है।

(\therefore \mathrm{A} \Rightarrow \frac{x}{2}+40)

(\mathrm{B} \Rightarrow \frac{3 x}{8}-120)

(\therefore) C का हिस्सा

(=x-\frac{x}{2}-40-\frac{3 x}{8}+120)

(=x-\frac{x}{2}-\frac{3 x}{8}+80)

(=\frac{8 x-4 x-3 x}{8}+80)

(=\frac{x}{8}+80)

प्रश्नानुसार,

(\frac{x}{8}+80=200)

(\Rightarrow \frac{x}{8}=200-80=120)

(\Rightarrow x=120 \times 8=) 960 रुपये