मापन प्रश्न 7

प्रश्न

एक वर्ग का क्षेत्रफल एक आयत के क्षेत्रफल के बराबर है। आयत की लंबाई वर्ग की भुजा से 4 सेमी अधिक है और चौड़ाई वर्ग की भुजा से 3 सेमी कम है। आयत का परिमाप कितना है?

(1) 40 सेमी

(2) 60 सेमी

(3) 75 सेमी

(4) 50 सेमी

(5) इनमें से कोई नहीं

(IDBI Officer Grade Exam. 22.08.2014)

Show Answer

सही उत्तर: (4)

हल: (4)

वर्ग की भुजा = x सेमी

आयत की लंबाई = (x+4) सेमी

आयत की चौड़ाई = (x-3) सेमी

∴ (x+4)(x-3) = x²

⇒ x² + 4x - 3x - 12 = x²

⇒ x - 12 = 0

⇒ x = 12

∴ आयत का परिमाप = 2 (लंबाई + चौड़ाई)

= 2(x+4 + x-3)

= 2(2x + 1) = 4x + 2

= 4 × 12 + 2 = 50 सेमी