मापन प्रश्न 44

प्रश्न

एक वर्गाकार मैदान (S1) को प्रति मीटर ₹11 की दर से बाड़ लगाने की लागत, दूसरे वर्गाकार मैदान (S₂) को प्रति मीटर ₹25 की दर से बाड़ लगाने की लागत से 10% अधिक है। S1 की भुजा, S2 की भुजा से कितने प्रतिशत अधिक है?

(1) 100

(2) 210

(3) 150

(4) 160

(5) 270

(इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर SO परीक्षा, 08.03.2020)

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3)

वर्गाकार मैदान (S₁) की भुजा = x मीटर

वर्गाकार मैदान (S₂) की भुजा = y मीटर

प्रश्नानुसार,

11 × S₁ का परिमाप = 110/100 × 25 × S₂ का परिमाप

⇒ 11 × 4x = 55/2 × 4y

⇒ 2x = 5y

⇒ x/y = 5/2

⇒ x/y − 1 = 5/2 − 1

⇒ (x − y)/y = (5 − 2)/2 = 3/2

∴ अभीष्ट प्रतिशत = (x − y)/y × 100 = 3/2 × 100 = 150%