मापन प्रश्न 21
प्रश्न
एक वर्ग का क्षेत्रफल 1444 वर्ग मीटर है। एक आयत की चौड़ाई वर्ग की भुजा की $\frac{1}{4}$ है और आयत की लंबाई चौड़ाई की तीन गुनी है। वर्ग के क्षेत्रफल और आयत के क्षेत्रफल के बीच कितना अंतर है?
(1) 1152.38 वर्ग मी.
(2) 1169.33 वर्ग मी.
(3) 1181.21 वर्ग मी.
(4) 1173.25 वर्ग मी.
(5) इनमें से कोई नहीं
(IBPS Bank PO/MT CWE 17.06.2012)
Show Answer
सही उत्तर: (4)
हल: (4)
वर्ग की भुजा $=\sqrt{1444}=38$ मीटर
आयत की चौड़ाई $=\frac{1}{4} \times 38=\frac{19}{2}$ मीटर
आयत की लंबाई $=\frac{57}{2}$ मीटर
अभीष्ट अंतर $=1444-\frac{19}{2} \times \frac{57}{2} $
$ =1444-270.75 $
$ =1173.25 \text { वर्ग मीटर }$