छूट प्रश्न 10

प्रश्न

एक रेस्तरां में भोजन पर ग्राहक को 10 % हैप्पी आवर छूट मिली, लेकिन छूट दी गई राशि पर उसने 2.5 % CGST और 2.5 % SGST अदा किया। यदि उसे रु. 200 छूट मिलती और फिर वह बिक्री कर चुकाता, तो वह रु. 42 अधिक देता। छूट से पहले भोजन की कीमत क्या थी?

(1) रु. 3200

(2) रु. 2400

(3) रु. 2000

(4) रु. 3600

(5) रु. 4000

(Canara Bank PO Exam 04.03.2018)

Show Answer

उत्तर: (2)

हल: (2)

छूट से पहले भोजन की कीमत = रु. x.

छूट के बाद कीमत = रु. $\frac{9 x}{10}$

कर जोड़ने के बाद कीमत = $\frac{9 x}{10} \times \frac{105}{100}=$ रु. $\frac{189 x}{200}$

स्थिति II,

भोजन की कीमत = रु. $(x-200) \times \frac{105}{100}$

प्रश्नानुसार,

$(x-200) \times \frac{105}{100}-\frac{189 x}{200}=42$

$\Rightarrow \frac{105 x-21000}{100}-\frac{189 x}{200}$ $=42$

$\Rightarrow \frac{210 x-42000-189 x}{200}=42$

$\Rightarrow 21 x-42000=8400$

$\Rightarrow 21 x=42000+8400=50400$

$\Rightarrow x=\frac{50400}{21}=$ रु. 2400