डेटा पर्याप्तता प्रश्न 58

५८. ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।

I. ट्रेन १२० मीटर लम्बे प्लेटफ़ॉर्म को १० सेकंड में और एक ऊर्ध्वाधार खम्भे को ६ सेकंड में पार करती है, जबकि वह समान चाल से चल रही होती है।

II. १८० मीटर लम्बी ट्रेन १.२ m/sec की चाल से दौड़ते हुए व्यक्ति को, जिस दिशा में ट्रेन चल रही है उसी दिशा में, ६.२५ सेकंड में पार करती है।

Show Answer

सही उत्तर: ५८. (३)

हल: ५८. (३) कथन I से,

माना ट्रेन की लम्बाई x मीटर है।

∴ ट्रेन की चाल

= (x + 120)/10 = x/6

⇒ (x + 120)/5 = x/3

⇒ 5x = 3x + 360

⇒ 2x = 360 ⇒ x = 360/2 = 180 मीटर

∴ ट्रेन की चाल = x/6 = 180/6 = 30 m/sec.

कथन II से,

माना ट्रेन की चाल x m/sec है।

∴ 180/(x − 1.2) = 6.25

⇒ 6.25x − 6.25 × 1.2 = 180

⇒ 6.25x = 180 + 7.5 = 187.5

⇒ x = 187.5/6.25 = 30 m/sec.