डेटा पर्याप्तता प्रश्न 24
निर्देश: नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और उसके बाद तीन कथन दिए गए हैं। आपको प्रश्न और कथनों का अध्ययन करना है और यह तय करना है कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए किस कथन(कथनों) में दी गई सूचना आवश्यक है?
(कॉरपोरेशन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (मार्केटिंग) परीक्षा 22.02.2014)
- ट्रेन की चाल क्या है?
I. ट्रेन 15 सेकंड में एक सिग्नल पोस्ट को पार करती है।
II. ट्रेन 250 मीटर लंबे प्लेटफ़ॉर्म को 27 सेकंड में पार करती है।
III. ट्रेन समान दिशा में चल रही दूसरी ट्रेन को समानांतर पटरी पर 32 सेकंड में पार करती है।
(1) I और II
(2) I और III
(3) II और III
(4) तीनों में से कोई दो
(5) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
सही उत्तर: 24. (1)
हल: 24. (1) कथन I और II से, यदि ट्रेन की लंबाई x मीटर हो, तो
ट्रेन की चाल =\frac{x}{15}=\frac{x+250}{27}
\Rightarrow \frac{x}{5}=\frac{x+250}{9}
\Rightarrow 9 x=5 x+1250
\Rightarrow 4 x=1250
\Rightarrow x=\frac{1250}{4}
=312.5 \mathrm{~m} / \mathrm{sec}।