डेटा व्याख्या प्रश्न 345

निर्देश : सारणी को ध्यान से पढ़ें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं में उपस्थित हुए अभ्यर्थियों की संख्या, उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की संख्या और उत्तीर्ण पुरुष तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या का अनुपात।

विश्वविद्यालय उपस्थित
अभ्यर्थियों
की संख्या
उत्तीर्ण
अभ्यर्थियों
की संख्या
उत्तीर्ण पुरुष तथा
महिला अभ्यर्थियों की
संख्या का अनुपात
A 700 560 $9: 5$
B 620 576 $7: 9$
C 780 672 $13: 11$
D 840 704 $3: 5$

विश्वविद्यालय B की प्रवेश परीक्षा में जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हुए, उनकी संख्या विश्वविद्यालय D की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं महिला अभ्यर्थियों की संख्या का कितना प्रतिशत थी?

(1) 24

(2) 12

(3) 10

(4) 21

(5) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

सही उत्तर: 345.(3)

हल: (3) विश्वविद्यालय $D$ में उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी

$=\frac{704 \times 5}{8}=440$

विश्वविद्यालय $B$ में जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हुए

$=620-576=44$

$\therefore$ अभीष्ट प्रतिशत

$=\frac{44}{440} \times 100=10 \%$