समय और कार्य प्रश्न 9

प्रश्न-

एक परियोजना 20 पुरुषों और 36 महिलाओं द्वारा मिलकर $8 \frac{2}{5}$ दिनों में पूरी की जा सकती है। 28 पुरुष उसी परियोजना को 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि 40 महिलाएं मिलकर 7 दिनों तक कार्य करें, तो कितना कार्य अधूरा रह जाएगा?

(1) $\frac{1}{3}$

(2) $\frac{1}{5}$

(3) $\frac{2}{5}$

(4) $\frac{2}{3}$

(5) दिए गए विकल्पों के अतिरिक्त अन्य

(IBPS SO (Agriculture) परीक्षा, 29.01.2017)

Show Answer

सही उत्तर: 5

हल: (5)

$\because 28$ पुरुषों का 1 दिन का कार्य $=\frac{1}{15}$

$\therefore 1$ पुरुष का 1 दिन का कार्य $=\frac{1}{28 \times 15}$

$\therefore 20$ पुरुषों का 1 दिन का कार्य $=\frac{20}{28 \times 15}=\frac{1}{21}$

$\therefore 20$ पुरुषों का $\frac{42}{5}$ दिनों का कार्य $=\frac{42}{5} \times \frac{1}{21}=\frac{2}{5}$

शेष कार्य $=1-\frac{2}{5}=\frac{3}{5}$

अब, 36 महिलाएं $\frac{42}{5}$ दिनों में $\frac{3}{5}$ कार्य करती हैं।

$\therefore \frac{M_{1} D_{1}}{W_{1}}=\frac{M_{2} D_{2}}{W_{2}}$

$\Rightarrow \frac{36 \times 42}{\frac{3}{5} \times 5}=\frac{40 \times 7}{W_{2}}$

$\Rightarrow 12 \times 42 \times W_{2}=40 \times 7$

$\Rightarrow W_{2}=\frac{40 \times 7}{12 \times 42}=\frac{5}{9}$

$\therefore$ शेष कार्य $=1-\frac{5}{9}=\frac{4}{9}$