समय और कार्य प्रश्न 6
प्रश्न-
24 पुरुष एक कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 12 महिलाएं उसी कार्य को 28 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 27 पुरुष कार्य करना शुरू करते हैं और 8 दिनों बाद उनकी जगह 14 महिलाएं आ जाती हैं। 14 महिलाएं शेष कार्य कितने दिनों में पूरा करेंगी?
(1) 12 दिन
(2) 14 दिन
(3) 13 दिन
(4) $12 \frac{1}{2}$ दिन
(5) 15 दिन
(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 10.10.2015)
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1) 24 पुरुष 1 कार्य को 18 दिनों में पूरा करते हैं।
27 पुरुष 8 दिनों में कार्य का कितना भाग करेंगे?
$\frac{M_{1} D_{1}}{W_{1}}=\frac{M_{2} D_{2}}{W_{2}}$
$\Rightarrow \frac{24 \times 18}{1}=\frac{27 \times 8}{W_{2}}$
$\Rightarrow W_{2}=\frac{27 \times 8}{24 \times 18}=\frac{1}{2}$
शेष कार्य $=1-\frac{1}{2}=\frac{1}{2}$
यह कार्य का भाग 14 महिलाओं द्वारा किया जाना है।
$ \begin{aligned} & \therefore \frac{M_{1} D_{1}}{W_{1}}=\frac{M_{2} D_{2}}{W_{2}} \\ & \Rightarrow \frac{12 \times 28}{1}=\frac{14 \times D_{2}}{\frac{1}{2}} \\ & \Rightarrow 14 \times D_{2}=\frac{1}{2} \times 12 \times 28 \\ & \Rightarrow D_{2}=\frac{6 \times 28}{14}=12 \text { दिन } \end{aligned} $