समय और कार्य प्रश्न 5
प्रश्न-
28 पुरुष एक कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं और 15 महिलाएं उसी कार्य को 24 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 30 पुरुषों द्वारा 1 दिन में किए गए कार्य की मात्रा और 18 महिलाओं द्वारा 1 दिन में किए गए कार्य की मात्रा के बीच क्रमशः अनुपात क्या है?
(1) $10: 7$
(2) $3: 5$
(3) $5: 4$
(4) $9: 5$
(5) इनमें से कोई नहीं
(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 03.10.2015)
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1) $\because 28$ पुरुष 1 कार्य को 15 दिनों में करते हैं।
$\therefore 30$ पुरुषों द्वारा लिया गया समय $=\frac{15 \times 28}{30}=14$ दिन
$\because \quad 15$ महिलाएं कार्य को 24 दिनों में करती हैं।
$\therefore 18$ महिलाओं द्वारा लिया गया समय $=\frac{15 \times 24}{18}=20$ दिन
$\therefore \quad$ अभीष्ट अनुपात $=\frac{1}{14}: \frac{1}{20}$ $=20: 14=10: 7$