समय और कार्य प्रश्न 26

प्रश्न-

24 लड़कियाँ एक परियोजना पर 4 दिन काम करती हैं और इसका एक-नौवाँ भाग पूरा करती हैं। 30 लड़के अगले $x$ दिन काम करते हैं और इसका एक-तिहाई भाग पूरा करते हैं। यदि ‘$x+4$’ दिनों के बाद, 24 लड़कियाँ और 30 लड़के मिलकर शेष कार्य को $6 \frac{2}{3}$ दिनों में पूरा करते हैं, तो 30 लड़कों को पूरा काम करने में कितने दिन लगेंगे?

(1) 21

(2) 20

(3) 18

(4) 27

(5) 24

(IBPS SO (IT Officer) CWE (Prelim Exam) 30.12.2017)

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3)

$\because 24$ लड़कियाँ 4 दिनों में परियोजना का $\frac{1}{9}$ भाग करती हैं।

$\therefore 24$ लड़कियाँ 1 काम 36 दिनों में करेंगी।

पुनः, शेष कार्य $=1-\frac{1}{9}-\frac{1}{3}$ $=\frac{9-1-3}{9}=\frac{5}{9}$

$\because$ (24 लड़कियाँ +30 लड़के) $\frac{5}{9}$ कार्य $\frac{20}{3}$ दिनों में करते हैं।

$\because$ (24 लड़कियाँ +30 लड़के) 1 कार्य $\frac{20}{3} \times \frac{9}{5}=12$ दिनों में करेंगे।

$\therefore$ 30 लड़कों का एक दिन का कार्य $=\frac{1}{12}-\frac{1}{36}$ $=\frac{3-1}{36}=\frac{2}{36}=\frac{1}{18}$

$\therefore$ अभीष्ट समय $=18$ दिन