समय और कार्य प्रश्न 21

प्रश्न-

एक कार्य को अकेले समाप्त करने में A और B द्वारा लिए गए समय का अनुपात क्रमशः 5 : 4 है। उसी कार्य को अकेले समाप्त करने में B और C द्वारा लिए गए समय का अनुपात क्रमशः 4 : 3 है। यदि A और C मिलकर उसी कार्य को 11 1/4 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, तो B अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में समाप्त कर सकता है?

(1) 28

(2) 16

(3) 20

(4) 32

(5) 24

(IBPS RRBs Officers CWE (Prelim Exam) 09.09.2017 IInd Sitting)

Show Answer

सही उत्तर: (5)

हल: (5)

A, B और C द्वारा 1 कार्य करने में लिए गए समय का अनुपात = 5 : 4 : 3

A द्वारा लिया गया समय = 5x दिन

C द्वारा लिया गया समय = 3x दिन

प्रश्नानुसार,

$ \begin{aligned} & \frac{1}{5x}+\frac{1}{3x}=\frac{4}{45} \ \Rightarrow & \frac{3+5}{15x}=\frac{4}{45} \end{aligned} $

$\Rightarrow \frac{8}{x}=\frac{4}{3}$

$\Rightarrow 4x=8 \times 3$

$\Rightarrow x=\frac{8 \times 3}{4}=6$

$\therefore$ B द्वारा लिया गया समय = 6 × 4 = 24 दिन