समय और कार्य प्रश्न 20

प्रश्न-

A एक कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से 50% अधिक कुशल है। A और B दोनों ने मिलकर कार्य शुरू किया और कुछ दिनों बाद B कार्य छोड़ गया और A ने शेष एक-तिहाई कार्य को पूरा किया। A और B ने कितने दिनों तक एक साथ कार्य किया?

(1) 3

(2) 5

(3) 4

(4) 6

(5) 2

(IBPS RRBs Officers CWE (Prelim Exam) 09.09.2017) IInd Sitting)

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3)

A 15 दिनों में 1 कार्य पूरा करता है। B, A से 50% अधिक कुशल है।

∴ B द्वारा लिया गया समय = 100/150 × 15 = 10 दिन

A और B ने मिलकर 2/3 कार्य पूरा किया।

(A+B) का 1 दिन का कार्य = 1/15 + 1/10 = (2+3)/30 = 5/30 = 1/6

∴ A और B द्वारा 2/3 कार्य करने में लिया गया समय = 2/3 × 6 = 4 दिन

∴ A और B ने 4 दिनों तक एक साथ कार्य किया।