समय और कार्य प्रश्न 17
प्रश्न-
14 पुरुष एक कार्य को 18 दिनों में कर सकते हैं। 15 महिलाएं उसी कार्य को 24 दिनों में कर सकती हैं। यदि 14 पुरुष पहले तीन दिन कार्य करें और उसके बाद 10 महिलाएं तीन दिन कार्य करें, तो उसके बाद कार्य का कितना भाग शेष बचेगा?
(1) $\frac{3}{4}$
(2) $\frac{1}{4}$
(3) $\frac{1}{2}$
(4) $\frac{1}{6}$
(5) $\frac{1}{5}$
(IBPS Bank PO/MT CWE-VI (Pre.), 16.10.2016 (Second Sitting))
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1)
14 पुरुषों द्वारा 3 दिनों में किया गया कार्य दिन $=\frac{3}{18}=\frac{1}{6}$
10 महिलाओं द्वारा 3 दिनों में किया गया कार्य $=W_{1}$
$\therefore M_{1} D_{1}=M_{2} D_{2}$
$\Rightarrow 15 \times 24=\frac{10 \times 3}{W_{1}}$
$\Rightarrow W_{1}=\frac{10 \times 3}{15 \times 24}=\frac{1}{12}$
$\therefore$ कुल किया गया कार्य $=\frac{1}{6}+\frac{1}{12}=\frac{2+1}{12}=\frac{1}{4}$
$\therefore$ शेष कार्य $=1-\frac{1}{4}=\frac{3}{4}$