समय और कार्य प्रश्न 14
प्रश्न-
A एक काम को 36 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से दोगुना दक्ष है। A ने काम शुरू किया और कुछ दिनों बाद B उससे जुड़ गया। यदि पूरा काम 15 दिनों में पूरा हो गया, तो A के काम शुरू करने के कितने दिन बाद B, A से जुड़ा?
(1) 4 1⁄2 दिन
(2) 4 दिन
(3) 5 1⁄2 दिन
(4) 5 दिन
(5) इनमें से कोई नहीं
(United Bank of India PGDBF Manipal Exam,07.08.2016)
Show Answer
सही उत्तर: (1)
हल: (1)
A का 1 दिन का काम = 1⁄36
∵ B, A से दोगुना दक्ष है।
∴ B का 1 दिन का काम = 1⁄18
मान लीजिए B, A से x दिन बाद जुड़ता है।
∴ 15⁄36 + 15−x⁄18 = 1
⇒ 15+30−2x⁄36 = 1
⇒ 45−2x = 36
⇒ 2x = 45−36 = 9
⇒ x = 9⁄2 = 4 1⁄2 दिन