सरलीकरण प्रश्न 5

प्रश्न-

किसी संख्या का तिरपन प्रतिशत 26 के वर्ग से 358 कम है। उस संख्या के तेईस प्रतिशत के तीन-चौथाई का मान क्या है?

(1) 101

(2) 109.5

(3) 113

(4) 103.5

(5) इनमें से कोई नहीं

(Corporation Bank PO Exam. 16.01.2011)

Show Answer

सही उत्तर: (4)

हल: (4)

माना संख्या $x$ है।

$\therefore 26^{2}-\frac{x \times 53}{100}=358$

$\Rightarrow 676-\frac{x \times 53}{100}=358$

$\Rightarrow \frac{x \times 53}{100}=676-358=318$

$\Rightarrow x=\frac{318 \times 100}{53}=600$

$\therefore 600 \times \frac{23}{100} \times \frac{3}{4}=103.5$