सरलीकरण प्रश्न 30

प्रश्न-

रमन की वर्तमान आयु उसकी पुत्री की वर्तमान आयु की तीन गुनी है और उसकी माता की वर्तमान आयु की नौ-तेरहवीं (9/13) है। तीनों की वर्तमान आयु का योग 125 वर्ष है। रमन की पुत्री की वर्तमान आयु और रमन की माता की वर्तमान आयु के बीच कितना अंतर है?

(1) 45 वर्ष

(2) 40 वर्ष

(3) 50 वर्ष

(4) निर्धारित नहीं किया जा सकता

(5) इनमें से कोई नहीं

(इलाहाबाद बैंक पीओ परीक्षा 17.04.2011)

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3)

माना रमन की वर्तमान आयु $=x$ वर्ष

$\therefore$ उसकी पुत्री की वर्तमान आयु $=\frac{x}{3}$ वर्ष

उसकी माता की वर्तमान आयु $=\frac{13 x}{9}$ वर्ष

$\therefore x+\frac{x}{3}+\frac{13 x}{9}=125$

$\Rightarrow \frac{9 x+3 x+13 x}{9}=125$

$\Rightarrow 25 x=125 \times 9$

$\Rightarrow x=\frac{125 \times 9}{25}=45$

$\therefore$ अभीष्ट अंतर $=\frac{13 x}{9}-\frac{x}{3}=\frac{13 x-3 x}{9}=\frac{10 x}{9}$

$=\frac{10}{9} \times 45=50$ वर्ष