अनुपात और समानुपात प्रश्न 41
प्रश्न-
दो ट्रेनों A और B की लंबाइयों का योग 660 मीटर है। A और B की चालों का अनुपात 5 : 8 है। एक विद्युत खंभे को पार करने में लगने वाले समय का अनुपात A और B के लिए 4 : 3 है। दोनों ट्रेनों की लंबाइयों का अंतर ज्ञात कीजिए? (मीटर में)
(1) 50
(2) 60
(3) 80
(4) 75
(5) 90
(IBPS Bank PO/MT CWE-VII (Prelim Exam) 15.10.2017)
Show Answer
सही उत्तर: (2)
हल: (2)
ट्रेन A की लंबाई = x मीटर
∴ ट्रेन B की लंबाई = (660 - x) मीटर
जब कोई ट्रेन एक खंभे को पार करती है, तो वह अपनी लंबाई के बराबर दूरी तय करती है।
∴ (\frac{\frac{x}{4}}{\frac{660 - x}{3}} = \frac{5}{8})
⇒ (\frac{3x}{4(660 - x)} = \frac{5}{8})
⇒ (\frac{3x}{660 - x} = \frac{5}{2})
⇒ 6x = 3300 - 5x
⇒ 11x = 3300
⇒ x = (\frac{3300}{11}) = 300 मीटर
∴ ट्रेन B की लंबाई = 360 मीटर
∴ अभीष्ट अंतर = (360 - 300) मीटर = 60 मीटर