अनुपात और समानुपात प्रश्न 20

प्रश्न-

राम की वर्तमान आयु श्याम की 8 वर्ष पहले की आयु के बराबर है। 6 वर्ष बाद, उस समय श्याम की आयु और राम की आयु के बीच अनुपात क्रमशः $6:5$ होगा। राम की वर्तमान आयु क्या है?

(1) 40 वर्ष

(2) 24 वर्ष

(3) 28 वर्ष

(4) 38 वर्ष

(5) 34 वर्ष

Show Answer

सही उत्तर: (5)

हल: (5)

राम की वर्तमान आयु $=x$ वर्ष

$\therefore$ श्याम की वर्तमान आयु $=(x+8)$ वर्ष

6 वर्ष बाद,

$\frac{x+8+6}{x+6}=\frac{6}{5}$

$\Rightarrow \frac{x+14}{x+6}=\frac{6}{5}$

$\Rightarrow 6 x+36=5 x+70$

$\Rightarrow x=70-36=34$ वर्ष