अनुपात और समानुपात प्रश्न 2

प्रश्न-

राम, रोहन और राज की वर्तमान आयु के बीच अनुपत्ति क्रमशः $3: 4: 5$ है। यदि उनकी वर्तमान आयु का औसत 28 वर्ष है, तो राम और रोहन की आयु का योग 5 वर्ष बाद कितना होगा?

(1) 45 वर्ष

(2) 55 वर्ष

(3) 52 वर्ष

(4) 59 वर्ष

(5) इनमें से कोई नहीं

(Bank Of Baroda PO Exam. 13.03.2011)

Show Answer

सही उत्तर: (4)

हल: (4)

माना राम, रोहन और राज की वर्तमान आयु क्रमशः $3 x, 4 x$ और $5 x$ वर्ष है।

$\therefore 3 x+4 x+5 x=3 \times 28$

$\Rightarrow 12 x=84 $

$\Rightarrow x=\frac{84}{12}=7$

5 वर्ष बाद राम और रोहन की आयु का योग

$=3 x+4 x+10=7 x+10$

$=7 \times 7+10=59$ वर्ष