लाभ और हानि प्रश्न 38
प्रश्न.
वस्तु B का क्रय मूल्य वस्तु A के क्रय मूल्य से 200 रुपये अधिक है। जब वस्तु A को x% लाभ पर बेचा जाता है, तो इसका विक्रय मूल्य 702 रुपये है। जब वस्तु A को (x+16)% लाभ पर बेचा जाता है, तो इसका विक्रय मूल्य 806 रुपये है। यदि वस्तु B को 20% लाभ पर बेचा जाए, तो इसका विक्रय मूल्य क्या होगा?
(1) 960 रुपये
(2) 1080 रुपये
(3) 1020 रुपये
(4) 900 रुपये
(5) 1040 रुपये
(IBPS Bank PO/MT CWE-VII (Prelim Exam) 14.10.2017)
Show Answer
सही उत्तर: (3)
हल: (3)
माना वस्तु A का क्रय मूल्य y रुपये है।
प्रश्नानुसार,
y का 16% = (806 - 702) रुपये
⇒ y × 16/100 = 104 रुपये
⇒ y = (104 × 100)/16 = 650 रुपये
∴ वस्तु B का क्रय मूल्य = (650 + 200) = 850 रुपये
∴ 20% लाभ प्राप्त करने के लिए,
वस्तु B का विक्रय मूल्य = (850 × 120)/100 = 1020 रुपये