लाभ और हानि प्रश्न 26

प्रश्न.

एक दुकानदार अपने वस्तु को क्रय मूल्य से 50% अधिक अंकित करता है और उस पर 20% की छूट देता है। यदि उसने अपने वस्तु को क्रय मूल्य से 75% अधिक अंकित किया होता और उस पर 20% की छूट दी होती, तो पहले लाभ, बाद वाले लाभ का कितना प्रतिशत है?

(1) 50%

(2) 60%

(3) 33⅓%

(4) 40%

(5) 75%

(IBPS RRBs Officer CWE (Prelim Exam) 18.08.2018)

Show Answer

सही उत्तर: (1)

हल: (1)

माना वस्तु का क्रय मूल्य Rs. 100 है।

स्थिति I,

अंकित मूल्य = Rs. 150

उसका वि.मू. = 150 × 80 / 100 = Rs. 120

लाभ = Rs. 20

स्थिति II,

अंकित मूल्य = Rs. 175

उसका वि.मू. = 175 × 80 / 100 = Rs. 140

लाभ = Rs. 40

∴ अभीष्ट प्रतिशत = 20 / 40 × 100 = 50%