लाभ और हानि प्रश्न 15

प्रश्न.

एक व्यापारी के पास 400 kg चावल है। वह इसका कुछ भाग 36% लाभ पर बेचता है और शेष भाग 24% हानि पर। पूरे सौदे में उसे कुल 12% की हानि होती है। 24% हानि पर बेचा गया चावल की मात्रा ज्ञात कीजिए।

(1) 320 kg

(2) 330 kg

(3) 300 kg

(4) 350 kg

(5) इनमें से कोई नहीं

(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 10.10.2015 Ist Sitting)

Show Answer

सही उत्तर: (1)

हल: (1)

माना चावल का क्रय मूल्य प्रति kg ₹1 है।

24% हानि पर बेचा गया चावल = x kg।

∴ 36% लाभ पर बेचा गया चावल = (400 − x) kg

प्रश्नानुसार,

x × (100 − 24)% + (400 − x) ×

136⁄100 = 400 × (100 − 12)%

⇒ (x × 76)⁄100 + (400 − x) × 136⁄100

= (400 × 88)⁄100

⇒ 76x + 400 × 136 − 136x

= 400 × 88

⇒ 136x − 76x = 400(136 − 88)

⇒ 60x = 400 × 48

⇒ x = (400 × 48)⁄60 = 320 kg।