लाभ और हानि प्रश्न 14
प्रश्न.
‘A’ ने एक वस्तु ₹ 8000 में बेची और उसे हानि हुई। यदि वह वस्तु ₹ 9800 में बेचता, तो उसका लाभ हानि की राशि का दोगुना होता। वस्तु को 20 % लाभ कमाने के लिए किस कीमत पर बेचना चाहिए?
(1) ₹ 10,840
(2) ₹ 9,820
(3) ₹ 10,320
(4) ₹ 9,840
(5) ₹ 10,480
(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 04.10.2015)
Show Answer
सही उत्तर: (3)
हल: (3)
हानि = ₹ x (मान लीजिए)
∴ लाभ = ₹ 2 x
प्रश्नानुसार,
वस्तु का क्रय मूल्य = ₹ (8000 + x)
या, ₹ (9800 – 2 x)
∴ 8000 + x = 9800 – 2 x
⇒ 2 x + x = 9800 – 8000
⇒ 3 x = 1800
⇒ x = 1800 / 3 = ₹ 600
∴ वस्तु का क्रय मूल्य = ₹ (8000 + 600) = ₹ 8600
20 % लाभ के लिए,
वस्तु का विक्रय मूल्य = (8600 × 120) / 100 = ₹ 10320