लाभ और हानि प्रश्न 13

प्रश्न.

‘A’ ने कुल लागत ₹1200 में कुछ संख्या में संतरे खरीदे। उसने उन संतरों का 1/3 भाग 20% हानि पर बेचा। यदि A को कुल 10% लाभ होता है, तो शेष संतरों को उसने कितने प्रतिशत लाभ पर बेचा?

(1) 16%

(2) 15%

(3) 22%

(4) 25%

(5) 20%

(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 03.10.2015)

Show Answer

सही उत्तर: (4)

हल: (4)

माना प्रत्येक संतरे का क्रय मूल्य ₹100 है।

∴ संतरों की संख्या = 1200/100 = 12

प्रश्नानुसार,

12 संतरों का विक्रय मूल्य = (1200 × 110)/100 = ₹1320

4 संतरे 20% हानि पर बेचे गए।

∴ उनका विक्रय मूल्य = (400 × 80)/100 = ₹320

∴ शेष 8 संतरों का अभीष्ट विक्रय मूल्य = 1320 – 320 = ₹1000

∴ अभीष्ट लाभ प्रतिशत = [(1000 – 800)/800] × 100 = 25%