लाभ और हानि प्रश्न 11
प्रश्न.
एक व्यापारी दो वस्तुओं को 7500 रुपये में खरीदता है। एक वस्तु वह 16% लाभ पर बेचता है और दूसरी वस्तु 14% हानि पर। इस सौदे में व्यापारी को न तो कोई लाभ होता है और न ही कोई हानि। दोनों वस्तुओं के विक्रय मूल्यों के बीच कितना अंतर है? (रुपयों में)
(1) 625
(2) 610
(3) 620
(4) 630
(5) 615
(BOB Junior Management Grade/Scale-I Exam. 18.04.2015)
Show Answer
सही उत्तर: (3)
हल: (3)
पहले वस्तु का क्रय मूल्य = रु. x (मान लीजिए)
∴ दूसरे वस्तु का क्रय मूल्य = रु. (7500-x)
प्रश्नानुसार,
$\frac{16 x}{100}=(7500-x) \times \frac{14}{100}$
$\Rightarrow 16 x=7500 \times 14-14 x$
$\Rightarrow 16 x+14 x=7500 \times 14$
$\Rightarrow 30 x=7500 \times 14$
$\Rightarrow x=\frac{7500 \times 14}{30}=$ रु. 3500
∴ अभीष्ट अंतर $=\frac{3500 \times 116}{100}-\frac{4000 \times 86}{100}$ = रु. $4060-3440=$ रु. 620