लाभ और हानि प्रश्न 1
प्रश्न.
एक दुकानदार ने 84 समान शर्ट ₹ 240 प्रति शर्ट की दर से खरीदीं। उसने परिवहन और पैकेजिंग पर कुल ₹ 3200 खर्च किए। उसने प्रत्येक शर्ट पर ₹ 420 अंकित मूल्य का लेबल लगाया। उसने अंकित मूल्य पर प्रत्येक शर्ट पर 15% की छूट दी। पूरे सौदे में दुकानदार का कुल लाभ क्या है?
(1) ₹ 6258
(2) ₹ 6528
(3) ₹ 6268
(4) ₹ 6628
(5) इनमें से कोई नहीं
(IBPS Bank PO/MT CWE-IV 18.10.2014)
Show Answer
सही उत्तर: (4)
हल: (4)
कुल वास्तविक लागत $= \text{₹} (84 \times 240+3200)$ $= \text{₹} (20160+3200)$ $= \text{₹} 23360$
प्रत्येक शर्ट का विक्रय मूल्य $=\frac{420 \times 85}{100}= \text{₹} 357$
84 शर्टों का विक्रय मूल्य $=84 \times 357$ $= \text{₹} 29988$
लाभ $=29988-23360$ = ₹ 6628