साझेदारी प्रश्न 9
प्रश्न: A एक व्यवसाय रु. 2500 के साथ प्रारंभ करता है। एक माह बाद B रु. 4500 के साथ जुड़ता है और व्यवसाय प्रारंभ होने के ग्यारह माह बाद A पूरी तरह वापस ले लेता है। यदि A और B के हिस्सों का वार्षिक लाभ में अंतर रु. 4800 हो, तो कुल वार्षिक लाभ क्या था?
(1) रु. 14800
(2) रु. 16800
(3) रु. 14400
(4) रु. 11400
(5) रु. 15600
उत्तर: (2)
हल:
A और B का लाभ अनुपात = 2500 × 11 : 4500 × 11 = 5 : 9
कुल अनुपात = 5 + 9 = 14
यदि कुल वार्षिक लाभ 14 इकाइयाँ हैं, तो A और B के हिस्सों का अंतर = रु. 4800
(9 – 5) इकाई = रु. 4800
4 इकाइयाँ = रु. 4800
कुल लाभ = 14 इकाई = (4800 × 14)/4 = रु. 16800