साझेदारी प्रश्न 14
प्रश्न: A, B और C ने क्रमशः ₹45,000, ₹90,000 और ₹90,000 निवेश करके एक व्यवसाय प्रारंभ किया। दो वर्षों के अंत में उन्होंने ₹1,64,000 का लाभ अर्जित किया। B का हिस्सा कुल लाभ में क्या होगा?
(1) ₹56,000
(2) ₹36,000
(3) ₹72,000
(4) ₹64,000
(5) ₹65,600
(भारतीय बैंक पीओ (प्रीलिम्स) परीक्षा, 21.01.2017 (दूसरी पाली))
उत्तर: (5)
हल:
A, B और C का लाभ अनुपात = $45000 \times 24 : 90000 \times 24 : 90000 \times 24 = 1 : 2 : 2$
अनुपातों का योग = $1 + 2 + 2 = 5$
अतः B का हिस्सा = ₹$\left(\frac{2}{5} \times 164000\right)$ = ₹65,600